{"_id":"5916862f4f1c1b1d688528cd","slug":"betting-at-ipl-10-frequently-police-raid-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ipl 10: सनराइजर्स हैदराबाद पर सबसे अधिक लग रहा है सट्टा, किंग बने सटोरिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ipl 10: सनराइजर्स हैदराबाद पर सबसे अधिक लग रहा है सट्टा, किंग बने सटोरिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 May 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में सट्टा तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं रुक रहा है। अजमेर में आईपीएल—10 में लग रहे सट्ट को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। कानपुर में पकड़े गए सटोरियों से मिली जानकारी के आधार पर अजमेर में कानपुर पुलिस के साथ मिलकर तीन जगह छापेमारी की गई। जिसमें सामने आया कि आईपीएल में देशभर में लगा रहार सट्टा अजमेर से ही नियंत्रित हो रहा है। यहां से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक पैसा सनराइजर्स हैदराबाद पर लग रहा है।
विज्ञापन
मुख्य रुप से बुकी बंटी खंडेलवाल सट्टे का काराबोर चला रहा है। प्रतिदिन बुकी बंटी खण्डेलवाल व अन्य सटोरिए अजमेर से 50 लाख से ज्यादा का सट्टा लगवा रहे है। वे अभी तक के आईपीएल—10 में करोड़ों रुपए का सट्टा लगा चुके है। हालांकि पिछले दिनों अजमेर में हुई छापेमारी में एसटीएफ ने नयन रमेश शाह सहित चार सटोरियों को गिरफ्तार किया। लेकिन बंटी खंडेलवाल अभी तक फरार है। अजमेर में पुलिस ने एक मकान में दबिश दी तो चौकाने वाली जानकारी सामने आयी।
विज्ञापन
मकान के बाहर चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जब पुलिस ने कार्रवाई की यहां से कई लैपटॉप व लाखों रुपए नकद बरादम हुए है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर के अतिरिक्त किशनगढ़, भीलवाड़ा और जयपुर सटोरियों के गढ़ बने चुके है। इन शहरों से बंटी खंडेलवाल जैसे बुकी देशभर के छोटे बुकी को लाइन देते हैं। छोटे बुकी कमीशन पर काम करते है जबकि नयन रमेश शाह औैर बंटी खंडेलवाल जैसे बुकी मुख्य पैसा लेता है।
विज्ञापन