{"_id":"590040644f1c1bbb38c0d13b","slug":"behror-close-today-in-against-of-police-act-in-pehlu-khan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलू खान मौत मामला: बहरोड़ बंद, पुलिस की कार्रवाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलू खान मौत मामला: बहरोड़ बंद, पुलिस की कार्रवाई का विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
बहरोड़ कस्बा।
अलवर के बहरोड़ में कथित गौ—तस्कर पहलू खान के साथ हुई मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बहरोड़ कस्बा बंद है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में निर्दोश लोगों को फंसा रही है। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में 200 लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए थे। घटना एक अप्रेल की है जब बहरोड़ में गौवंश ले जा रहे 15 कथित गौ—तस्करों के साथ कथित गौ—रक्षकों ने मारपीट की थी। इसके बाद तीन अप्रेल को मारपीट में घायल कथित गौ—तस्कर पहलू खान ने बहरोड़ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
घटना को हुए 20 दिन से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन मामला अभी तक शांत नही हुआ है। प्रदेश की विधानसभा से लेकर देश की संसद तक में इस मामले की गूंज सुनाई दी है। मंगलवार को ही इसी मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सफाई भी दी है।
विज्ञापन