{"_id":"59390adf4f1c1b34539c9d94","slug":"beaten-policeman-outside-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के बाहर पुलिसकर्मी को पीटा, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के बाहर पुलिसकर्मी को पीटा, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी(गोले में)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में बीते दिन मेघवाल समाज और कांग्रेस की ओर से पुलिस के खिलाफ किए गए प्रदर्शन मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग बहरोड थाने के बाहर एक पुलिसकर्मी की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, मेघवाल समाज के देहमी गांव निवासी लोगों ने बहरोड थाने के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें थाने के अंदर बंद करके लोगों को पीटने की बात कही थी। इसकी जांच अलवर सीओ सिटी जय सिंह नाथावत कर रहे हैं। इसी दौरान एक थाने के बाहर लगे सीसीटीवी का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। इसमें कुछ लोग थाने के बाहर एएसआई ईश्वर सिंह की पिटाई कर रहे हैं। ईश्वर सिंह थाने के बाहर महिला—पुरुषों का हल्ला सुनकर बाहर आए थे। बनियान पहने हुए ईश्वर सिंह जैसे ही थाने के बाहर आए लोगों ने थाने के गेट पर ही एएसआई की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, वीडियो में कुछ लोग एएसआई को छुड़ाते भी दिख रहे हैं। इसके बाद ही कहा जा रहा है कि पुलिस ने एएसआई की पिटाई करने वालों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अभी दोनों तरफ से मामले दर्ज हैं, जिसकी जांच की जा रही है।