फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bcci refuse to lift ban from rca due to lalit modi

मोदी फिर बने आरसीए के लिए परेशानी, बीसीसीआई का इंकार

Wed, 21 Jun 2017 09:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
bcci refuse to lift ban from rca due to lalit modi
डॉ सी पी जोशी

राजस्थान क्रिकेट संघ के हाल ही में हुए चुनाव के बाद डॉ सी पी जोशी को अध्यक्ष चुना गया है। खिलाड़ियों ने सोचा था कि अब राजस्थान क्रिकेट के अच्छे दिन आ जाएंगे, लेकिन आरसीए की परेशानियां खत्म नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आरसीए का निलंबन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक ललित मोदी नागौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रहेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में आरसीए की ओर से बीसीसीआई को पत्र लिखकर निलंबन खत्म करने की मांग की गई थी। राजस्थान में पिछले तीन वर्ष से कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आईपीएल मैचों पर भी यहां प्रतिबंध लगा हुआ। जिसके कारण आरसीए को जहां भारी आर्थिक नुकसान हुआ है वहीं राजस्थान में क्रिकेट भी प्रभावित हो रहा है। लोढा कमेटी के सिफारिशों के अनुसार हुए आरसीए के चुनाव के बाद आस बंधी थी कि आरसीए व राजस्थान क्रिकेट के अच्छे दिन लौटेंगे लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed