फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BCCI had imposed ban on RCA

दास्तान ए प्रतिबंध: क्रिकेट की सत्ता से यूं बाहर होते गए ललित मोदी

Sat, 12 Aug 2017 08:59 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
BCCI had imposed ban on RCA
ललित मोदी - फोटो : फाइल फोटो
बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि जब तक ललित मोदी नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने रहेंगे, राजस्थान क्रिकेट से जुड़े रहेंगे तब तक आरसीए पर से बैन नहीं हटेगा। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि संभव है कि ललित मोदी खुद इस्तीफा दे दें। आखिर इन अटकलों पर विराम लग गया और ललित मोदी ने इस्तीफा दे दिया। अब बात यह है कि ये बैन लगा क्यों था।
विज्ञापन


आरसीए पर बैन की कहानी साल 2013 से शुरू हुई। उस समय बीसीसीआई ने ललित मोदी को अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के चलते आजीवन प्रतिबंधित कर दिया। मोदी पर आठ आरोप लगाए गए थे, जिनमें उन्हें दोषी माना गया। इसके बाद सर्वसम्मति से मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन

 

लगे थे कई गंभीर आरोप

BCCI had imposed ban on RCA
cricket
बीसीसीआई की कमेटी ने कहा कि ललित मोदी को गंभीर अनियमितताओं और अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया है। लिहाजा बोर्ड अपने नियम और कानून की धारा 32 के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए ललित मोदी को बीसीसीआई से निष्कासित कर दिया। मोदी पर जो आरोप लगे थे, उनमें आईपीएल के दौरान पैसे की हेराफेरी और दो नई टीमों की नीलामी में गलत तौर-तरीके अपनाना शामिल थे। आईपीएल 2010  फाइनल के बाद उन्हें बीसीसीआई से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इसके बाद साल 2014 में राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनावों में आजीवन प्रतिबंधित ललित मोदी आरसीए के नए अध्यक्ष चुने गए। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई ने ललित मोदी को अध्यक्ष पद मिलने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को सस्पेंड कर दिया। फिर मोदी ने नागौर क्रिकेट संघ से नाता बना रखा। हाल ही में आरसीए ने नागौर क्रिकेट संघ को सस्पेंड कर दिया और अब ललित मोदी ने अपना इस्तीफा देकर सारी लड़ाई खत्म ही कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed