क्या फेल हो गई अमेरिका की हॉवित्जर तोप, प्रशिक्षण के दौरान फटा बैरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में 30 वर्ष बाद नई तोप की एंट्री होने जा रही है। यह है अमेरिका में निर्मित एम-777 हॉवित्जर। राजस्थान के पोकरण फायरिंग रेंज में बीते करीब तीन माह से इन तोपों का परीक्षण चल रहा है। जिसमें भारतीय गोला बारुद का इस्तेमाल किया जा रहा है।
लेकिन कुछ दिन पूर्व प्रशिक्षण के दौरान इस गन का अचानक बैरल फट गया। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई सैनिक घायल नहीं हुआ है। वहीं नयी तोप का बैरल फटने से इसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है।
अब की जा रही है जांच
गौरतलब है कि भारतीय सेना अभी तक बोफोर्स तोप का इस्तेमाल करती आ रही है। सेना की ताकत बढ़ाने के लिए नई तकनीक से लैस और वजन में हल्की हॉवित्जर गन को सेना के लिए चुना गया है। करीब 145 हॉवित्जर गन सेना में सम्मलित होने है।
परीक्षण के लिए दो हॉवित्जर गन करीब तीन माह पूर्व पोकरण लाई गई थीं। जांच के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान इस नयी गन का बैरल कैसे फट गया इसकी जांच भारत व अमेरिका की संयुक्त टीम करेगी। इसमे आई खामी की रिपोर्ट तैयार कर गन बनाने वाली कंपनी को सौंपी जाएगी।