{"_id":"59be21114f1c1b88688b50b2","slug":"barmer-sp-denies-there-any-rape-with-the-girl-in-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाड़मेर गैंगरेप: एसपी ने बताया झूठा, कहा 'फायदा उठाना चाहता है लड़की का पिता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़मेर गैंगरेप: एसपी ने बताया झूठा, कहा 'फायदा उठाना चाहता है लड़की का पिता'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी गगनदीप सिंगला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल की मासूम के साथ कथित गैंगरेप को बाड़मेर पुलिस ने परिजनों द्वारा रची एक साजिश बता कर उसके पिता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उधर, बच्ची का पिता इस मामले में पहले से ही न्याय के लिए गुहार कर रहा है।
बाड़मेर के एसपी गगनदीप सिंगला ने एक प्रेस कांफ्रेस कर इस पूरे मामले को झूठा बताया और कहा कि 'पारिवारिक समस्या के कारण यह झूठा मुकदमा दर्ज करवाया ताकि मुकदमे की आड़ में उस समस्या को छुपाया जा सके'।
एसपी से जब इस समस्या के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि “समस्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं।” सिंगला ने पीड़िता के 13 वर्षीय भाई के बयान का भी जिक्र किया, लेकिन साथ ही कहा कि वह किशोर सवालों का हिस्सा नहीं हैं। उनका कहना है कि जब बच्ची से प्रोफेशनल काउंसलर के जरिए पुलिस ने पूछताछ की गई तब यह सामने आया कि वह बच्ची झूठ बोल रही है और यह परिवार में ही “गुड टच बेड टच” से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता बीएसएफ में है और फायदा उठाने के लिए पूरी साजिश रची है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की आंतरिक जांच भी पुलिस के साथ चल रही है।

पिता ने न्याय की गुहार लगाई
रेप
- फोटो : self
दूसरी तरफ मासूम के पिता का कहा था कि वह सबसे पहले वह उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पहले ही चेकअप में डॉ. मेघा वैष्णव को मासूम के साथ दुष्कर्म का अंदेशा हुआ। जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जबकि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में बालिका को फंगल इंफेक्शन होने की बात कही गई है। ऐसे में पिता ने न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि सच सबके सामने आना चाहिए।
मामला उजागर होने के बाद राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने भी इस मामले में प्रसंज्ञान लिया है। गौरतलब है कि बीएसफ में कार्यरत एक अधिकारी ने जलीपा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रही बच्ची के साथ स्कूल में गैंगरेप होने का मामला दर्ज कराया था।