{"_id":"591bc8034f1c1b8b51f23542","slug":"banswara-city-recovering-situation-is-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ाः कर्फ्यू मे मिलेगी 8 घंटे की ढील, पेट्रोल पंप खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ाः कर्फ्यू मे मिलेगी 8 घंटे की ढील, पेट्रोल पंप खुले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 May 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान का बांसवाड़ा शहर पिछले करीब एक हफ्ते से कर्फ्यू की जद में हैं। बीते बृहस्पतिवार की रात्रि को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शहर में हुई आगजनी व पत्थरबाजी के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। मंगलवार को जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में करीब सात घंटे की ढील दी थी।
विज्ञापन
अब प्रशासन ने बुधवार को भी कर्फ्यू में आठ घंटे ढील देने का निर्णय किया है। बुधवार को सुबह 10 से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। साथ ही बुधवार को करीब पांच दिन बाद पेट्रोल पंप भी खुलेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शहर में स्थिति अब नियंत्रण में है। इसलिए कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ाई गई है। वही शहर में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। साथ ही मामले पर आईजी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने अभी तक सात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए है।
विज्ञापन
वहीं शहर में अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं। गौरतलब है कि सोमवार को सर्च अभियान में बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए थे। वहीं अब लोगों को समझाइश का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन