फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bansur mla shakuntala rawat escaped 3 road accident victims in alwar

सड़क पर भीषण हादसा,देखते रहे लोग,मसीहा बनकर पहुंची ये MLA

Sun, 04 Jun 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
bansur mla shakuntala rawat escaped 3 road accident victims in alwar
सड़क दुर्घटना।
अलवर के नारायणपुर थाना इलाके में  तालवृक्ष के समीप ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो बच्चों सहित तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय मौके से गुजर रही बानसूर विधायक शकुंतला रावत ने घायलों को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बानसूर तहसील के ज्ञानपुरा निवासी देशराज योगी अपने ढाई साल के बेटे प्रियांशु और अपने साले के लड़के राहुल को बाइक पर बैठाकर अलवर के नटनी का बारा स्थित बारा वियर में मछलियों को आटा डालने जा रहा था कि तभी तालवृक्ष के समीप तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटनास्थल से गुजरने वाले लोग तमाशबीन घायलों को देखते रहे और किसी ने उन्हें संभालने या अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई,लेकिन इसी दौरान वहां से गुजर रही बानसूर विधायक शकुंतला रावत ने तीनों घायलों को नारायणपुर अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनकी स्थिति को देखते हुए अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed