{"_id":"5a51ce394f1c1b32198b5600","slug":"baba-virendra-dev-dixit-s-one-more-ashram-identified-by-the-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" अब यहां मिला रेपिस्ट बाबा वीरेंद्र देव का एक और आश्रम, रह रही हैं 72 लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहां मिला रेपिस्ट बाबा वीरेंद्र देव का एक और आश्रम, रह रही हैं 72 लड़कियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
वीरेन्द्र देव दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा वीरेंद्र देव का एक और आश्रम राजस्थान में मिला है। इस आश्रम में 72 लड़कियां रह रही हैं।
यह आश्रम राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित आबूरोड में मिला है। पुलिस यहां पहुंची तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया गया। पूछताछ में यह आश्रम महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोपी देव दीक्षित का होना बताया गया है। इस आश्रम के बाहर नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा बोर्ड नहीं लगा हुआ है। चार मंजिला इस आश्रम की किलेबंदी की हुई है।
इस आश्रम के बारे में जानकारी सामने आने पर एसएचओ मीठूलाल मेघवाल वहां पहुंचे तो संचालकों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। यहां तक कि कोई दस्तावेज भी उन्होंने नहीं दिखाएं। काफी जद्दोजहद के बाद एक महिला कांस्टेबल को अंदर जाने की इजाजत संचालकों ने दी। कांस्टेबल ने अपनी प्रारंभिक जांच में बताया कि अंदर 72 लड़कियां है। लड़कियों ने पुलिस से कहा कि वो यहां पर अपनी मर्जी से रह रही है और उन्हें यहां पर किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है। पुलिस ने संचालकों को दस्तावेज पेश करने के लिए दो दिन का समय दिया है।

ये आश्रम भी वैसा जैसा माउंट आबू में मिला
डेमो इमेज
इससे पहले भी बाल कल्याण समिति और सिरोही पुलिस ने माउंटआबू में भी एक आश्रम पर दबिश दी थी जहां से 58 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया था।
गौरतलब है कि 70 साल के वीरेंद्र देव दीक्षित पर आरोप है कि इसके आश्रम में लड़कियों को कैद करके नशे की हालत में रखा जाता है और उनका यौन शोषण होता है। वीरेंद्र देव के विरुद्ध यौन उत्पीड़न, पुलिस मुठभेड़ और कई अन्य संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।