फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   baba virendra dev dixit-s one more ashram identified by the police

अब यहां मिला रेपिस्ट बाबा वीरेंद्र देव का एक और आश्रम, रह रही हैं 72 लड़कियां

Sun, 07 Jan 2018 01:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
baba virendra dev dixit-s one more ashram identified by the police
वीरेन्द्र देव दीक्षित
बाबा वीरेंद्र देव का एक और आश्रम राजस्थान में मिला है। इस आश्रम में 72 लड़कियां रह रही हैं।
विज्ञापन


यह आश्रम राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित आबूरोड में मिला है। पुलिस यहां पहुंची तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया गया। पूछताछ में यह आश्रम महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोपी देव दीक्षित का होना बताया गया है। इस आश्रम के बाहर नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा बोर्ड नहीं लगा हुआ है। चार मंजिला इस आश्रम की किलेबंदी की हुई है।

इस आश्रम के बारे में जानकारी सामने आने पर एसएचओ मीठूलाल मेघवाल वहां पहुंचे तो संचालकों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। यहां तक कि कोई दस्तावेज भी उन्होंने नहीं दिखाएं। काफी जद्दोजहद के बाद एक महिला कांस्टेबल को अंदर जाने की इजाजत संचालकों ने दी। कांस्टेबल ने अपनी प्रारंभिक जांच में बताया कि अंदर 72 लड़कियां है। लड़कियों ने पुलिस से कहा कि वो यहां पर अपनी मर्जी से रह रही है और उन्हें यहां पर किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है। पुलिस ने संचालकों को दस्तावेज पेश करने के लिए दो दिन का समय दिया है। 
विज्ञापन

 

ये आश्रम भी वैसा जैसा माउंट आबू ​में मिला

baba virendra dev dixit-s one more ashram identified by the police
डेमो इमेज
इससे पहले भी बाल कल्याण समिति और सिरोही पुलिस ने माउंटआबू में भी एक आश्रम पर दबिश दी थी जहां से 58 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया था।

गौरतलब है कि 70 साल के वीरेंद्र देव दीक्षित पर आरोप है कि इसके आश्रम में लड़कियों को कैद करके नशे की हालत में रखा जाता है और उनका यौन शोषण होता है। वीरेंद्र देव के विरुद्ध यौन उत्पीड़न, पुलिस मुठभेड़ और कई अन्य संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed