फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Baba Ramdev's footsteps hit the highways line, the pedestrians felt in rajasthan

बाबा रामदेव की पदयात्रा में हाईटेंशन लाइन से टकराया निशान, पदयात्रियों को लगा करंट 

Wed, 23 Aug 2017 08:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 23 Aug 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev's footsteps hit the highways line, the pedestrians felt in rajasthan
निशान हाईटेंशन बिजली के​बल से टकराया - फोटो : Vishnu Sharma
प्रदेश में बाबा रामदेव की पदयात्रा के दौरान हादसा हुआ। जिसमें झंडे का निशान सड़क से गुजर रही एक हाईटेंशन  बिजली केबल से टकरा गया। इससे  निशान में आग लग गई। वहीं, इस निशान को थाम रखे पदयात्री समेत अन्य छह पदयात्रियों के करंट आ गया। इससे वहां  अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


यह घटना हुई राजस्थान के झालावाड़ जिले में। जहां आज देवगढ़ थाना इलाके में मियाला गांव में बाबा रामदेव के मेला आयोजित हो रहा था। इस मेले में काफी संख्या में पदयात्री बड़ोदा से झंडा- निशान लेकर रामदेव बाबा के चढ़ाने आए थे। 
विज्ञापन


रैली देवगढ़ इलाके के मियाला गांव में पहुंची। तभी झंडा-निशान का उपरी हिस्सा सड़क से गुजर रहे 11 केवी की बिजली केबल से टकरा गया। इससे निशान को लेकर चल रहे पदयात्री के करंट लग गया। उसे बचाने के चक्कर में छह अन्य पदयात्रियों के भी करंट लग गया। इससे वे झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में देवगढ़ के राजकीय अस्पताल भेजा गया। इसके बाद उन्हें उदयपुर को रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed