{"_id":"598b16ae4f1c1b227f8b4795","slug":"baba-ramdev-s-fair-from-23rd-in-jaislamer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव का मेला 23 से, दरबार में हाजिरी लगाने आ रहा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव का मेला 23 से, दरबार में हाजिरी लगाने आ रहा भक्तों का सैलाब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
भक्तों की लगी कतारें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव का मेला आगामी 23 अगस्त से शुरू होगा। इसके चलते रूणीचा धाम में मेले से पूर्व ही भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिल रही हैं। आज भी यहां ऐसा ही आस्था का माहौल रहा।
जैसलमेर के रामदेवरा में आज सुबह से ही बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर के बाहर तक भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई। हर किसी की जुबां पर यहां बाबा का जयकारा और दर्शनों की लालसा देखने को मिली। भाद्रपद शुक्ला दूज यानी 'बाबे की बीज' के कारण यहां आज दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। घण्टों के इंतजार के बाद भी बाबा के भक्तों में केवल उनके दर्शनों की ख्वाहिश थी। रामसा पीर की जयकारे लगाते श्रद्धालु पदयात्रा करते, साइकिल व अन्य वाहनों के जरिये यहां पहुंचकर बाबा की अरदास करते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आगामी 23 अगस्त से बाबा रामदेव का मेला विधिवत रूप से प्रारंभ होगा, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।