{"_id":"59816f854f1c1b27738b4807","slug":"asiatic-lioness-mehak-got-ill-medical-board-constituted-for-examining-the-health-conditions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से लाई गई एशियाटिक लॉयनस 'महक' की तबीयत हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से लाई गई एशियाटिक लॉयनस 'महक' की तबीयत हुई खराब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरनी 'महक' का स्वास्थ परीक्षण करती डॉक्टरों की टीम
- फोटो : amar ujala
गुजरात से लाई गई एशियाई शेरनी 'महक' पिछले 3 दिनों से बीमार है, जिसके बाद उसके स्वास्थ परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
'महक' का इलाज उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में किया जा रहा है जहां तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन करके उसकी स्वास्थ पर 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
उप वन संरक्षक,वन्यजीव जिला उदयपुर हरिनी.वी. ने बताया की मेडिकल बोर्ड में चिड़ियाघर, जयपुर के डॉ अरविन्द माथुर, माचिया बायो पार्क, जोधपुर के डॉ श्रवण सिंह राठौड़ एवं पशु चिकित्सा अधिकारी, उदयपुर कमरेन्द्र प्रताप सिंह की टीम 'महक' को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि शेरनी 'महक' को गुजरात के जूनागढ़ से करीब दो साल पहले सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया गया था।

Trending Videos
24 घंटे शेरनी पर रहेंगी डॉक्टर्स की नजरें
फाइल फोटो
हरिनी. वी. ने बताया की बोर्ड ने शेरनी महक को ट्रैंकुलाइज कर उसका स्वास्थ्य परिक्षण कर आवश्यक सैंपल्स लिए तथा उन्हें जांच के लिए आईवीआरआई, बरेली, पशु चिकित्सा महाविद्यालय, नवानिया, उदयपुर भेजा गया है।
चिकित्सा के दौरान शेरनी महक को फ्यूड थैरेपी एवं आवश्यक दवाइयां दी गई। शेरनी महक को 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
शेरनी 'महक' की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही वन्यजीव प्रेमियों ने महक के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार महक ने कुछ दिनों से खाना पीना छोड़ रखा था ऐसे में अब उसका गहनता से इलाज किया जाएगा।