{"_id":"5a8595054f1c1b0a7b8b7377","slug":"asaram-talks-about-his-pakistani-connection-outside-the-court-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए आसाराम ने बताया पाकिस्तान से अपना एक खास रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आए आसाराम ने बताया पाकिस्तान से अपना एक खास रिश्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
asaram case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम पेशी पर आने के दौरान नए-नए बयान देकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आसाराम ने बृहस्पतिवार को वेलेंटाइन डे पर दिए बयान के बाद आज फिर से कोर्ट के बाहर मीडियाकर्मियों को एक बड़ा बयान दिया है।
आज कोर्ट के अन्दर जाते वक्त आसाराम ने कहा कि मेरे तो कई पाकिस्तानी साधक भी हैं, क्योंकि मेरे पास ज्ञान का खजाना है। जब मीडिया ने कहा कि कौन सा खजाना है, तो कहा कि स्वस्थ जीवन, खुशी जीवन जो पाकिस्तान भी चाहता है और भारत भी चाहता है। इससे बड़ा और क्या खजाना होगा यह तो जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है।
आज कोर्ट में पीड़िता की मां से संबंधित बयानों पर बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अंतिम बहस की, जो कल भी जारी रहेगी।

चढ़ गया मारवाड़ी रंग
asaram case
समयाभाव के चलते आज भी अंतिम बहस अधूरी रही है अब आगे की सुनवाई कल होगी। आज भी पेशी के दौरान उनके कई समर्थक जेल से लेकर अदालत परिसर तक देखे गए।
अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम के मामले का फैसला कब होगा यह तो कोई नही कह सकता है, लेकिन महज साढ़े चार साल में आसाराम ठीक ठाक राजस्थानी भाषा जरूर सीख गए हैं, आज कोर्ट में आते वक्त उन्होंने मारवाडी में कुछ शब्दों का उच्चारण करते हुए कहा कि जैसा देश वैसा भेष आवश्यक हो गया है।