फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   asaram met with former justice and governor of sikkim sundar nath bhargava in jodhpur

पेशी पर आए आसाराम से मिले पूर्व चीफ जस्टिस, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Sun, 17 Dec 2017 04:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
asaram met with former justice and governor of sikkim sundar nath bhargava in jodhpur
कोर्ट परिसर में आसाराम से आशीर्वाद से लेते पूर्व चीफ जस्टिस - फोटो : Amar Ujala
नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम से सिक्किम के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कोर्ट परिसर के इस वीडियो में जज आसाराम से पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार की है। आरोपी आसाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर में आईटी एक्ट और यौन उत्पीड़न के मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश किया गया। इस दौरान आसाराम को जब अदालत में ले जाया जा रहा था तो वहां मौजूद सिक्किम के पूर्व चीफ जस्टिस सुरेंद्र नाथ भार्गव ने आसाराम का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने आसाराम के पैर भी छूए। आसाराम ने उन्हें आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


इस मामले में भार्गव ने कहा कि वह किसी निजी समारोह में शिरकत करने जोधपुर आए हुए हैं। इस दौरान उनकी आसाराम से मिलने की इच्छा हुई और वे कोर्ट परिसर में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भार्गव से मिलकर आसाराम का भी खिला चेहरा

asaram met with former justice and governor of sikkim sundar nath bhargava in jodhpur
सुंदर नाथ भार्गव से मुलाकात के दौरान खिलखिलाए आसाराम - फोटो : Amar Ujala
भार्गव ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और जो भी होगा न्याय ही होगा।  भार्गव के आने से आसाराम भी काफी उत्साहित नजर आए और मीडिया के सामने आसाराम ने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यपाल होते हुए भी वे दर्शन करने के लिए आए हैं। भार्गव मुझे और न्यायपालिका दोनों को जानते हैं इसलिए आगे जो कुछ भी होगा वो अच्छा ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed