{"_id":"5a214e734f1c1b6e468b7b19","slug":"asaram-in-jodhpur-court-he-said-about-gau-ganga-and-geeta","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के बाहर आसाराम का 'प्रवचन', इस पर साध गया 'चुप्पी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के बाहर आसाराम का 'प्रवचन', इस पर साध गया 'चुप्पी'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
आसाराम
- फोटो : amar ujala
नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे आसाराम ने आज अदालत के बार प्रवचन दिए।
आसाराम ने कहा कि गीता,गाय व गंगा भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करेंगे। इन तीन शब्दों की भारतीय महिमा है, जिनके सहयोग से ही देश प्रगति करेगा। वहीं पप्पू शब्द पर बोलने से साफ तौर पर इंकार कर दिया।
आसाराम को पुलिस ने अति महानगर मजिस्ट्रेट संख्या तीन मदनसिंह चौधरी के समक्ष पेश किया। जहां आसाराम के खिलाफ आईटी एक्ट में एक मामला विचाराधीन है। आज अभियोजन पक्ष की ओर से 65 बी का प्रार्थना पत्र पेश किया गया। आज से गवाह के बयान शुरू होने थे, लेकिन प्रार्थना पत्र पेश करने की वजह से बयान दर्ज नही हो पाए अब मामले में आठ दिसम्बर को अगली सुनवाई होगी।

Trending Videos
समर्थकों ने फिर किया हंगामा
आसाराम
दूसरी तरफ, अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में यौन दुराचार के मामले में भी आसाराम को पेश किया गया। पीठासीन अधिकारी मधुसुदन शर्मा लंच के बाद अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई को 11 दिसम्बर तक मुलतवी कर दी।
उधर, आज फिर आसाराम के समर्थक कोर्ट के बाहर हंगामा करते नजर आए। इन्हे काबू करने के लिए पुलिस का हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बार—बार चेतावनी के बाद भी समर्थक कोर्ट के बाहर जमा हो जाते है।