फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   asaram comment in jodhpur

कोई हंसता जाएगा कोई रोता जाएगा,आसाराम ने ऐसा क्यों कहा...

Wed, 19 Apr 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
asaram comment in jodhpur
आसाराम
यौन उत्पीड़न मामले में जोधपुर में पेशी पर आए आरोपित आसाराम ने एक बार फिर यहां मौजूद लोगों को अपने बयान से चौंका दिया। उनके इस बयान के बाद ही चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को आसाराम को जोधपुर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। यहां कोर्ट परिसर में दाखिल होने से पहले ही उनके समर्थक दर्शनों के लिए लालायित दिखे। इसी दौरान कोर्ट में दाखिल होते ही आसाराम ने कहा कि गर्मी है गर्म होने से बचें... दोपहर की गर्मी से मेरा सिरदर्द बढ़ जाता है। यहां समर्थकों के सामने आसाराम ने कुछ पंक्तियां भी बोली। जिसमें उन्होंने कहा कि खून पसीना बहता जा...तान के चादर तू सोता जा...ये संसार की किश्ती तो हिलती जाएगी...कोई हंसता जाएगा कोई रोता जाएगा...। यही नहीं आसाराम ने ये भी कहा कि बड़ी से बड़ी आपदा के लिए तैयार रहो।
विज्ञापन


इसके बाद से ही लोगों ने उनके इस बयान को लेकर तरह—तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया है। लोगों में ये चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर आसाराम ने ऐसा क्यों कहा? आखिर क्या आपदा के लिए तैयार होने के लिए आसाराम ऐसा कह रहा है? गौरतलब है कि आसाराम अपने विवादास्पद बयानों के कारण पहले भी चर्चा में रहे हैं चाहे उन्होंने एम्स में नर्स को लेकर टिप्पणी की हो या देश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाकर। एक बार तो आसाराम ये भी कह चुके हैं कि मात्र एक लड़की की वजह से लाखों लोग परेशान हो रहे हैं। आसाराम जेल प्रशासन पर भी यह कहकर अंगुली उठा चुके हैं कि जब मैं जेल आया था तो मुझे सिर्फ दो बीमारियां थी लेकिन जेल की हवा की वजह से मुझे 6 और बीमारियां हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसाराम को जेल में बंद हुए करीब पौने चार वर्ष हो चुके हैं। आसाराम की ओर से आधा दर्जन से अधिक जमानत याचिकाओं व अर्जियों को अदालत खारिज कर चुकी है। बीते करीब चार वर्षों इस केस में कई बदलाव आए। आसाराम पर गवाहों पर हमले व हत्या के आरोप भी लगे। वहीं, वे जमानत को लेकर देश के सर्वोच्च न्यायालय तक गुहार लगा चुके है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed