फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Artists presented songs from life to death

यहां 90 मिनट तक चलते रहे जीवन-मृत्यु के गीत

Thu, 13 Apr 2017 03:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Artists presented songs from life to death
जेकेके में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
जवाहर कला केंद्र में गुरुवार को जीवन से मृत्यु तक के सफर को संगीत से सजाया गया। जेकेके में आयोजित कार्यक्रम जीवन यात्रा- द जर्नी ऑफ लाइफ में संगीत के जरिए जीवन के विभिन्न समय पर होने वाले कार्यक्रमों को जीवंत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की प्रस्तुति इस लिए  भी खास रही कि प्रस्तुति देने वाले लंगा मागणियार थे। लंगा मांगणियारों ने जन्म से निर्वाण तक जीवन के विभिन्न अवसरों पर गाए जाने वाले लोक गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जन्म के समय गाया जाने वाला गीत लखपत, कान्हा को जगाने वाला गीत चिड़कलियां री चांच, दूल्हे के शृंगार के मौके पर गाया जाने वाला गीत पागड़िया रा पेच, बारात के समय गाया जाने वाला गीत उजली भभूत मस्तक सोहे जैसे गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कलाकारों की प्रभावशली आवाज के साथ कमाइचा, सारंगी एवं ढोलक के संगीत ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। 90 मिनट की इस प्रस्तुति में संगीतप्रेमियों ने अनन्त खान, गाजी खान, खेता खान एवं कुलदीप कोठारी के गायन का आनंद उठाया। यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से जवाहर कला केंद्र और जयपुर विरासत फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed