{"_id":"597966874f1c1b78528b4856","slug":"army-doing-rescue-in-flood-affected-area-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत कार्यों में जुटी है सेना, अभी भी जगह-जगह फंसे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत कार्यों में जुटी है सेना, अभी भी जगह-जगह फंसे हैं लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
सेना जुटी बचाव में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर रेस्कयू आॅपरेशन चल रहा है। गुजरात व राजस्थान के कई क्षेत्रों में आफत बनकर बरस रही बारिश ने हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित किया है।
विज्ञापन
जहां गुजरात के बनासकांठा व अन्य जिलों में बाढ़ जानलेवा साबित हुई है। वहीं राजस्थान के पाली, सिरोही, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा में बारिश कई जिंदगियों को लील चुकी है। सेना के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों में सेना हेलीकॉप्टर की मदद से सैंकड़ों लोगों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। वहीं जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी भरा है वहां खाने के पैकेट भी सेना हैलीकॉप्टर की सहायता से गिरा रही है।
विज्ञापन
रेस्क्यू जारी है।
राजस्थान के पांच जिलों में भारी बारिश ने मचाई तबाही के बाद अब राहत कार्यों का जायजा लेने सरकार के मंत्री भी पहुंचने लगे है। बर्बादी का आलम यह है कि सैंकड़ों गांवों में जनजीवन पूर्ण रुप से तबाह हो गया है।
वहीं गुजरात में बाढ़ को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। अब राजस्थान के लिए भी राहत पैकेज की मांग उठने लगी है। विपक्षी नेताओं का कहना है बाढ़ प्रभावित राजस्थान के जिलों के लिए राहत पैकेज की आवश्यकता है।
वहीं गुजरात में बाढ़ को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। अब राजस्थान के लिए भी राहत पैकेज की मांग उठने लगी है। विपक्षी नेताओं का कहना है बाढ़ प्रभावित राजस्थान के जिलों के लिए राहत पैकेज की आवश्यकता है।