{"_id":"5a3bc5194f1c1bbd208b7f29","slug":"army-chief-bipin-rawat-visits-barmer-spokes-on-kashmir-issue-and-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भेड़चाल में कश्मीरी युवा हो रहे हैं पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल, बोले सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़चाल में कश्मीरी युवा हो रहे हैं पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल, बोले सेना प्रमुख
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
शहीद धर्माराम के परिजनों से मुलाकात करते सेना प्रमुख बिपिन रावत
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीरी युवा भेड़चाल के चलते पत्थरबाजी की घटनाओ में शामिल हो रहे हैं युवाओ को पत्थरबाजी का असल मकसद पता नहीं है। गुमराह युवा जो एकबार पत्थरबाजी में शामिल हुआ या उसके बाद पत्थरबाजी में शामिल नहीं हुआ, ऐसे 4000 युवाओं पर कश्मीर सरकार केस वापस ले रही है। ये बात भारतीय थलसेना प्रमुख बिपिन रावत ने आज बाड़मेर में शहीद धर्माराम की मूर्ति अनावरण समारोह के दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
शहीद धर्माराम की मूर्ति अनावरण समारोह में शिरकत करने आए सेना प्रमुख ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बाड़मेर सांसद कर्नल सोनाराम की वजह से मुझे इस कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका मिला है। शहीद धर्माराम ने बड़ी काबिलता से प्रशिक्षण पूरा किया था और कई आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में अपनी काबिलियत का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि शहीद धर्माराम ने बड़ी निडरता से जम्मू कश्मीर के पुलगांव में लश्कर के डिस्ट्रिक्ट कमांडर को ढेर करते हुए वीर गति को प्राप्त किया।

Trending Videos
पाकिस्तान से निपटने को तैयार है हमारी सेना
शहीद धर्माराम की मूर्ति का अनावरण करते सेना प्रमुख बिपिन रावत
- फोटो : Amar Ujala
सेना प्रमुख ने कहा कि शहीद धर्माराम के परिवार को सरकार के प्रयास के चलते सारी सुविधाएं मिल गई हैं। शहीद के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और उसका छोटा सा बच्चा मिलिट्री स्कूल में भर्ती होकर सेना में अपनी सेवाएं दे और अपने पिता की तरह नाम रोशन करे।
पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से बढ़ती हरकतों पर सेना प्रमुख ने कहा कि हमें उनसे डरने की जरूरत नहीं है अगर वो किसी प्रकार की कोई तैयारी कर रहे हैं तो हम भी पूरी तरह से तैयार हैं। सैनिकों की सेवानिवृति की उम्र बढ़ाने के सवाल पर सेना प्रमुख ने कहा की अभी छोटे स्तर पर ये मांग उठ रही है अगर मांग बढ़ेगी तो इस पर जरूर विचार किया जाएगा।