फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anna Hazare in Rajasthan and meet the student

अन्ना हजारे ने राजस्थान में स्टूडेंट्स को दी ये नसीहत

Fri, 23 Feb 2018 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Anna Hazare in Rajasthan and meet the student
कोटा पहुंचे अन्ना हजारे - फोटो : amar ujala
समाजसेवी अन्ना हजारे ने आज राजस्थान में स्टूडेंट्स को बड़ी नसीहत दी। उन्होंने यहां स्टूडेंट्स से कहा कि वे अपने लक्ष्य प्राप्त करने के साथ ही देश को बदलने की भी इच्छा रखें।
विज्ञापन


दरअसल, अन्ना हजारे आज कोटा में ऐसे स्टूडेंट्स के पास पहुंचे, जो देशभर से यहां आकर अपने लक्ष्य प्राप्ति में लगे हुए हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। यहां अन्ना ने देश की राजनीति से लेकर वर्तमान हालातों पर चर्चा की। इस दौरान अन्ना ने स्टूडेंट्स से कहा कि वे अपने लक्ष्य प्राप्त करने के साथ-साथ देश को बदलने की भी ठाने। उन्होंने कहा कि कोटा में विद्यार्थियों के रूप में पूरा भारत बसा हुआ है और यदि ये स्टूडेंट्स चाहे तो यहीं अपने प्रयासों से देश के हालातों को सकारात्मक बना सकते हैं।
विज्ञापन


एलेन कोचिंग संस्थान के संवाद कार्यक्रम के दौरान कोचिंग स्टूडेंट् ने भी अन्ना हजारे से सवाल किए। स्टूडेंट्स ने सवाल किए कि हर पार्टी दावे करती आ रही है लेकिन उसके बावजूद कहीं कुछ सुधार नहीं दिख रहा तो जनता ऐसे में किस पर भरोसा करें? इस पर अन्ना हजारे ने कहा कि जो सुधार नहीं सकता उसे उखाड़ फेंको।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed