फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   aniket choudhary picked up in india a squad for south africa tour

द.अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में हुआ राजस्थान के इस गेंदबाज का चयन

Thu, 29 Jun 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
aniket choudhary picked up in india a squad for south africa tour
फाइल फोटो
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली छोटी टीम इंडिया यानी इंडिया-ए टीम में राजस्थान के तेज गेंदबाज का टेस्ट टीम में चयन किया गया है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आज टीम का ऐलान किया गया, जिसमें राजस्थान के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी का टेस्ट टीम में चयन किया गया है। 

आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बॉलिंग एक्शन की तरह बाएं हाथ से गेंदबाजी कराने वाले अनिकेत को आईपीएल के 10वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, जहां अनिकेत ने महज 5 मैच खेलते हुए 5 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान के इस तेज गेंदबाजों को भारत की मुख्य टीम के कैंपों में बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराने के लिए भी शामिल किया जाता रहा है। 26 जुलाई से शुरु हो रहे इस दौरे पर इंडिया-ए की टीम त्रिकोणिय वन-डे श्रंखला खेलेगी जहां दक्षिण अफ्रीका-ए टीम के अलावा तीसरी टीम आॅस्ट्रेलिया-ए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस श्रंखला में फाइनल को मिलाकर कुल 7 मैच खेले जाएंगे। वहीं इसके बाद 12 अगस्त से इंडिया-ए टीम को द.अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ 2 चार दिवसीय मैच भी खेलना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed