फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Angry at home, both of them reached thousands of kilometers away

घरवालों पर इतना हुईं गुस्सा, कर डाला दोनों ने ऐसा

Mon, 30 Oct 2017 06:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
Angry at home, both of them reached thousands of kilometers away
डेमो इमेज
घरवालों पर कभी-कभी गुस्सा कौन नहीं होता, लेकिन ये दोनों तो इसी गुस्से के चलते घर छोड़कर हजारों किलोमीटर दूर पहुंच गईं।
विज्ञापन


मामला अजमेर जिले का है, जहां आज रेलवे पुलिस फोर्स के जवानों ने दो नाबालिग लड़कियों को रोक लिया। पूछने पर पता चला कि ये दोनों आंध्रप्रदेश की रहने वाली हैं और घर वालों से नाराज होकर यहां तक आ पहुंची। जानकारी के अनुसार, आंध्रप्रदेश के नेहरू जिले की रहने वाली 17 वर्षीय मरियम और 16 वर्षीय शाहिना आज अजमेर के ब्यावर रोड पर घूमती देखी गई। यहां से गुजर रहे वर्दीधारी आरपीएफ के सिपाही ने जब उनसे पूछा तो वह पहले तो दोनों घबरा गईं, लेकिन बाद में रोते हुए अपने परिजनों के पास भेजने की बात कही।


इस पर सिपाही उन्हें लेकर आरपीएफ थाने आ गया। आरपीएफ थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि दोनों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। उनके परिजनों से भी फोन पर बात हो गई है। वह ट्रेन से अजमेर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed