{"_id":"59a6923c4f1c1bed278b47b3","slug":"anganwadi-workers-protest-against-government-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं सैंकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं सैंकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं सैंकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले में सैंकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नियमित राज्य कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर एक रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज शहीद स्मारक से रैली निकाली जो शहर के मुख्य बाजार होते हुए जिला कलेक्टर पहुंची और ज्ञापन दिया ।
अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष लतेश शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी, सहायिका, आशा सहयोगनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का भविष्य और ना ही वर्तमान सुरक्षित है। उन्हें बहुत कम ही मानदेय दिया जा रहा है जबकि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान वर्ष 2013 में राजस्थान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर मानदेय एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने का भरोसा दिलाया था लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि उन्हें ना तो ग्रीष्मकालीन अवकाश दिए जाते हैं ना शीतकालीन अवकाश दिए जाते हैं वहीं उन्हें बीमा राशि का भी भुगतान किया जाता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 100 करोड़ रुपए के कल्याण कोष को बहाल करने एवं सभी कार्यकर्ताओं का सेवा अभिलेख तैयार करने की मांग की।