{"_id":"595660874f1c1b7c0c8b46a2","slug":"anandpal-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के आरोप, चार मंत्रियों ने करवाई आनंदपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील के आरोप, चार मंत्रियों ने करवाई आनंदपाल की हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:12 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदपाल मामले में वकील एपी सिंह ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया है कि आनंदपाल की हत्या सरकार में बैठे चार मंत्रियों ने करवाई है। हालांकि, उन्होंने मंत्रियों के नाम बताने से इनकार कर दिया।
एपी सिंह आज शाम यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आनंदपाल के पास इन मंत्रियों के राज थे और इन मंत्रियों को उसने ही इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास आनंदपाल और इन चारों मंत्रियों की बातचीत और संपर्क के सबूत हैं और इन्हें वे समय आने पर कोर्ट में पेश करेंगे।
अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि आनंदपाल सरकार के भरोसे रहा इसलिए वह मारा गया। वह मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल और मुख्य सचिव के भरोसे रहा। वह मीडिया के सामने सरेंडर कर देता तो आज वह जिन्दा होता। वकील ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि एम्स के चिकित्सक नहीं होंगे तो पोस्टमार्टम नही करवाएंगे। सिंह ने मुठभेड़ के मुखिया दिनेश एमएन पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह तंवर, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीतसिंह मामडोली सहित उम्मेद सिंह करीरी, किशन सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन