फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   anandpal dead body handover to his family

गैंगस्टर आनंदपाल का शव परिजनों को सुपुर्द, पुलिस ने ली राहत की सांस

Sat, 01 Jul 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
anandpal dead  body handover to his family
आनंदपाल सिंह।

गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के एक सप्ताह बाद आज उसका शव परिजनों का सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस हालातों पर नजरें रखी हुई है। चुरू व नागौर में धारा 144 जारी रखी गई है, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन


आनंदपाल के पैतृक गांव में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर के शव को उसकी बेटी को सौंप दिया। मौके पर मामा भी मौजूद थे। इधर, 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी आनन्दपाल के गांव नागौर के सांवराद में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


अजमेर आईजी मलिनी अग्रवाल सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, किशनगढ़ व पुष्कर से अतिरक्त जाप्ता बुलाया लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के बाद आनंदपाल का पुन: पोस्टमार्टम किया गया। वहीं पुलिस ने आनंदपाल के परिजनों को शव लेने के लिए नोटिस दिया था।

एक सप्ताह से शव का क्षरण की हो रहा था। लेकिन आज शव को परिजनों को सुपुर्द करने के बाद पुलिस व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। गौरतलब है परिजन सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए थे, इसलिए आनंदपाल का शव नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed