फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   An uniquel fair in the jhalarapatan, a black horse became Center of attraction

जालिम सिंह के मेले में आया एक 'काला हीरा', कीमत सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

Thu, 02 Nov 2017 01:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 02 Nov 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
An uniquel fair in the jhalarapatan, a black horse became Center of attraction
मेले में काला घोड़ा - फोटो : अमर उजाला
देश की संस्कृति की असली झलक यहां के मेलों में देखने को मिलती है। खास तौर पर राजस्थान में मेले अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
विज्ञापन



इसी तरह का एक मेला 1896 से चल रहा है। राजस्थान के झालावाड़ जिला स्थित झालरापाटन का ये मेला महाराजा जालिम सिंह ने शुरू किया था। मेले में हर साल कई पशु आते हैं, जो लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इस बार हीरा नाम का घोड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।

यह काला घोड़ा दिखने में सुंदर होने के साथ साथ ऐसे-ऐसे कारनामे करता है कि लोग दंग रह जाते हैं। झालावाड़ जिले के बकानी खेडा गांव के निवासी हंसराज शर्मा ने हीरा को अपने बेटे की तरह पाला है। हीरा अब झालरापाटन कार्तिक मेले में बिकने आया है और 16 लाख इसकी कीमत है। खरीदारों ने अब तक 13 लाख 25 हजार इसकी कीमत लगा दी है।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख रुपए देता है कमाकर

An uniquel fair in the jhalarapatan, a black horse became Center of attraction
हीरा - फोटो : अमर उजाला
पिछले 4 साल से इस घोड़े को लेकर झालरापाटन मेले में आ रहे हैं और हर बार उचित कीमत नहीं मिलने से वापस चले जाते हैं। हंसराज बताते हैं कि मेरा हीरा नाम का एक घोड़ा बहुत ही खास है। यह काले रंग का घोड़ा बेहद ही खूबसूरत होने के साथ-साथ मालवी नस्ल का है। इसकी खासियत यह है कि यह चलने में, दौड़ने में और भागने में इसका कोई सानी नहीं है, ये डांस भी करता है।

वे कहते हैं कि हीरा दो पैरों पर खड़ा हो जाता है। चारपाई पर चढ़कर नाचकर दिखाता है। यही, नहीं इसके मालिक के कहने पर यह कुछ भी कर सकता है हर साल लगभग 3लाख 50 हजार अपने मालिक कमाई भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed