{"_id":"59b145ff4f1c1bed7f8b4b6b","slug":"an-open-tournament-is-going-to-be-organise-for-the-very-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल नहीं अब लूडो का क्रेज बोलेगा सिर चढ़ कर, पहली बार होगा ओपन टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल नहीं अब लूडो का क्रेज बोलेगा सिर चढ़ कर, पहली बार होगा ओपन टूर्नामेंट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां ब्लू व्हेल जैसे मोबाइल गेम्स लोगों की जान ले रहे हैं, वहीं 90 के दशक का फेमस गेम 'लूडो' मोबाइल पर खूब खेला जा रहा है जिसको लेकर हर तबके के लोगों में एक अनोखी ही दीवानगी देखी जा सकती है। लूडो के मोबाइल पर आ जाने से लोग हर गली हर नुक्कड़ हर चौराहे पर कहीं भी और कभी इस गेम को एक जगह इक्ट्ठा होकर खेलने लग जाते हैं।
गौरतलब है कि लूडो गेम के लिए राजस्थान में कोई टूर्नामेंट आयोजित कराए जाने का अपने आप में ये पहला मामला है। लोगों की लूडो के प्रति ऐसी ही दीवानगी को देखते हुए राजस्थान के झुंझुनूं जिले के रहने वाले कुछ युवा लूडो का कॉम्पिटिशन आयोजित कराने जा रहे हैं। इस कॉम्पिटिशन में उतरने के लिए बकायदा लोगों से एंट्री फीस भी ली जाएगी और इस कॉम्पिटिशन को जीतने वाले को 10 हजार रुपए का नकद ईनाम भी दिया जाएगा।

लोगो के क्रेज को देखते हुए मिली प्रेरणा
डेमो इमेज
प्रतियोगिता के आयोजक राकेश ने बताया कि उन्होनें और उनके कुछ अन्य साथी मिलकर आगामी 10 सितंबर को ये टूर्नामेंट आॅर्गनाइज कराने जा रहे हैं, जिसके लिए टूर्नामेंट वाले दिन ही हाथों हाथ रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए एंट्री फीस के रूप में खिलाड़ियों से 199 रुपए लिए जाएंगे वहीं इस प्रतियोगिता में दो घंटे के भीतर करीब 9 राउंड्स तक ये खेल मोबाइल पर खिलाया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन नॉक आउट आधार पर होगा जिसमें एक बार में दो प्लेयर्स एक-दूसरे से भिड़ेंगे। जीतने वाला प्लेयर अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेगा, जबकि हारने वाला बाहर हो जाएगा। टूर्नामेंट जीतने वाले प्रथम विजेता को 10 हजार रुपए नकद राशि के रुप में सौंपी जाएगी वहीं दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश:1100 व 500 रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।