फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   an italian citizen turned out as naga sadhu during pushkar fest

पुष्कर मेले में आया इटली का जॉनी बना 'नागा साधू', करना पड़ा ये

Thu, 02 Nov 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 02 Nov 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
an italian citizen turned out as naga sadhu during pushkar fest
दीक्षा लेने के बाद जॉनी - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी पुष्कर में घूमने आए एक विदेशी पर्यटक को यहां की संस्कृति के साथ ही नागा बाबा ने इतना प्रभावित किया कि उसने दीक्षा ग्रहण कर ली। वह खुद भी नागा बाबा बन गया।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर स्थित तीर्थनगरी पुष्कर में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला चल रहा है। मेले में घूमने आए इटली के पर्यटक जॉनी को नागा बाबा की साधना ने खासा प्रभावित किया। जॉनी ने मीडिया को बताया कि वह तीन चार साल पहले भी पुष्कर मेले में आया था। तभी से उसके मन में साधू बनने के ख्याल चल रहे थे। इस बार उसने अपनी भावना नागा बाबा के अखाड़े में जाकर व्यक्त की।
विज्ञापन


बाबा ने भी सहर्ष इसे स्वीकारते हुए उसे दीक्षा दी। आज उसने गृहस्थ जीवन का त्याग करके मुंडन करवाया और तीर्थ सरोवर की पूजा-अर्चना कर जगतपिता ब्रह्मा के दर्शन किए। इटली के पर्यटक को साधू के वेश में देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुष्कर मेले में आए श्रद्धालुओं ने जॉनी गिरी बाबा का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed