{"_id":"5972067b4f1c1b30118b4790","slug":"amit-shah-said-i-will-not-review-the-work-of-the-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने कहा, सरकार के काम की समीक्षा नहीं करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने कहा, सरकार के काम की समीक्षा नहीं करूंगा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंत्रियों के साथ पहली बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया वे सरकार के कामकाज की समीक्षा करने नहीं आए हैं। वे केवल इतना जानना व देखना चाहते हैं कि सरकार के काम से संगठन को फायदा मिल भी रहा है या नहीं।
अमित शाह संगठन की स्थिति का जायजा लेने और मजबूती से आगे बढ़ने के लिए दिशा-निर्देश देने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हुए हैं। वे आज जयपुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में राजस्थान सरकार के मंत्रियों से कहा कि सरकार का काम जिन्हें करना है, वे ही करें। उन्होंने कहा कि मेरा काम संगठन की मजबूती हो देखना है और वे यही करने यहां पहुंचे हुए हैं।
बैठक में अमित शाह ने मंत्रियों से उनके क्षेत्र में हो रही गतिविधियों के बारे में जाना। उन्होंने बूथ स्तर पर की बातचीत की। उन्होंने मंत्रियों से दौरे पर जाने को कहा। उन्होंने मंत्रियों को क्षेत्र में जाने और वहां के लोगों के बीच अधिक से अधिक रहने की नसीहत दी।

दो मंत्री नहीं दे पाए अमित शाह के सवालों का जवाब
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि दो मंत्री अमित शाह के सवालों का जवाब ठीक से नहीं दे पाए। इस पर शाह ने कहा कि मंत्रियों को बूथ स्तर तक की जानकारी होनी आवश्यक है। वे स्थानीय लोगों से मिलें और अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों को मजबूत करने पर ध्यान दें।
इसके बाद विधायकों और जिला अध्यक्षों आदि की बैठक में भी उन्होंने विधायकों से उनके क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंत्री क्षेत्र में रहेंगे, तो कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बना रहेगा। उन्होंने मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर सुझाव भी पूछे। अमित शाह ने मंत्रियों से पूछा कि उनकी पसंदीदा योजना कौन सी है और उसके बारे में बताएं।