फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amit Shah said, I will not review the work of the government

अमित शाह ने कहा, सरकार के काम की समीक्षा नहीं करूंगा

Fri, 21 Jul 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah said, I will not review the work of the government
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंत्रियों के साथ पहली बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया वे सरकार के कामकाज की समीक्षा करने नहीं आए हैं। वे केवल इतना जानना व देखना चाहते हैं कि सरकार के काम से संगठन को फायदा मिल भी रहा है या नहीं।
विज्ञापन


अमित शाह संगठन की स्थिति का जायजा लेने और मजबूती से आगे बढ़ने के लिए दिशा-निर्देश देने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हुए हैं। वे आज जयपुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में राजस्थान सरकार के मंत्रियों से कहा कि सरकार का काम जिन्हें करना है, वे ही करें। उन्होंने कहा कि मेरा काम संगठन की मजबूती हो देखना है और वे यही करने यहां पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन


बैठक में अमित शाह ने मंत्रियों से उनके क्षेत्र में हो रही गतिविधियों के बारे में जाना। उन्होंने बूथ स्तर पर की बातचीत की। उन्होंने मंत्रियों से दौरे पर जाने को कहा। उन्होंने मंत्रियों को क्षेत्र में जाने और वहां के लोगों के बीच अधिक से अधिक रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मंत्री नहीं दे पाए अमित शाह के सवालों का जवाब

Amit Shah said, I will not review the work of the government
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि दो मंत्री अमित शाह के सवालों का जवाब ठीक से नहीं दे पाए। इस पर शाह ने कहा कि मंत्रियों को बूथ स्तर तक की जानकारी होनी आवश्यक है। वे स्थानीय लोगों से मिलें और अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों को मजबूत करने पर ध्यान दें।

इसके बाद विधायकों और जिला अध्यक्षों आदि की बैठक में भी उन्होंने विधायकों से उनके क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंत्री क्षेत्र में रहेंगे, तो कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बना रहेगा। उन्होंने मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर सुझाव भी पूछे। अमित शाह ने मंत्रियों से पूछा कि उनकी पसंदीदा योजना कौन सी है और उसके बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed