{"_id":"5a4348544f1c1b193e8bb1d5","slug":"american-ambassador-overwhelmed-after-visiting-baba-ramdev-temple-in-jaisalmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव के मंदिर में अमेरिकी राजदूत ने झुकाया सिर, इतिहास जानकर हुए अभिभूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव के मंदिर में अमेरिकी राजदूत ने झुकाया सिर, इतिहास जानकर हुए अभिभूत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
रामदेव के समाधि स्थल पर पहुंचे केनेथ जस्टर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर धोरों की धरती जैसलमेर की यात्रा पर आए जहां आज उन्होनें लोक देवता बाबा रामदेव की पूजा अर्चना की। कलात्मकता एवं भव्यता की धनी धोरों की धरती जैसलमेर में शीतकालीन अवकाश के चलते पर्यटन सीजन उफान पर है। पर्यटन सीजन के दौरान देश-विदेश की हस्तियां भी स्वर्णनगरी की सुन्दरता को निहारने पहुंच रही है। भारत में अमेरिका के राष्ट्रदूत भी स्वर्णनगरी जैसलमेर की यात्रा पर है।
भारत में अमेरिका के राष्ट्रदूत केनेथ जस्टर ने रामदेवरा पहुंचकर लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की। समाधि समिति के सह व्यवस्थापक ओम प्रकाश शर्मा व अरुण छंगाणी ने उन्हें विधि विधान के साथ बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करवाए। उन्होंने करीब 20 मिनट तक समाधी स्थल पर रहकर पूजा अर्चना की व विस्तार से बाबा रामदेव के इतिहास के संबंध में जानकारी ली।
बाबा रामदेव ने करीब 650 वर्ष पूर्व जो अंधविश्वास, छुआ छुत सहित सामाजिक बुराइयों को दूर करने का अनुकरणीय कार्य किया था। देश के कोने कोने से लाखों लोग अपनी आस्था व मन्नत लेकर यहां आते हैं इन बातों से जस्टर काफी प्रभावित हुए। जस्टर ने दूर दराज के स्थानों से आए श्रद्धालुओं से मिलकर अपनी जिज्ञासा शांत की।

समाधी समिति ने किया सम्मान
अमेरिकी राजदूत का सम्मान करते समाधि समिति के पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
भारत में अमेरिका के राष्ट्रदूत केनेथ जस्टर का रामदेवरा आगमन पर समाधी समिति की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। समाधी समिति की तरफ से उन्हें साफा शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाधी समिति के अभय सिंह, रावत सिंह, राणीदान सिंह, चन्दन सिंह, अरुण छंगाणी, पुलिस उप अधीक्षक नानक सिंह,रामदेवरा पुलिस थानाधिकारी अमर सिंह ने स्वागत किया।
इस अवसर पर स्मृति चिन्ह स्वरूप बाबा रामदेव की प्रतिमा व कपड़े का घोड़ा भेंट किया तथा खुशहाली की कामना की। भारत में अमेरिका के राष्ट्रदूत ने बताया कि यहां आकर मन को आत्मिक शांति मिली है। यहां का इतिहास के बारे में जाना बहुत ही चमत्कारी है।