फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   alwar triple murder case-accused geeta opens cause behind the brutal murder

ससुर-जेठ बनाना चाहते थे शारीरिक संबंध इसलिए मार डाला, बोली आरोपी बहू

Wed, 04 Oct 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
alwar triple murder case-accused geeta opens cause behind the brutal murder
तिहरे हत्याकांड की आरोपी गीता - फोटो : Amar Ujala
सास-ससुर और जेठ के ट्रिपल मर्डर केस की मुख्य आरोपी बहू ने अब गिरफ्तार होने के बाद नया खुलासा किया है। आरोपी बहू हरियाणा निवासी सोहना गीता देवी ने अपने भाई और नौकर के साथ मिलकर सास-ससुर के शव राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में और जेठ के शव को हरियाणा के नगीना में जला दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आई बहू गीता देवी ने पुलिस से कहा है कि अपने सास, ससुर और जेठ की हत्या उसने इसलिए की क्योंकि उसके पति की मौत के बाद से ही उसके ससुर और जेठ उसके साथ शारीरिक संबध बनाना चाहते थे। 40 वर्षीय आरोपी गीता ने ये भी कहा है कि उसके पति विनय ने आत्महत्या नहीं की थी ,बल्कि ससुर और जेठ ने उसकी हत्या की थी, जिसे आत्महत्या का रूप दिया गया था।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि अपने साथ होने वाले इन जुल्मों से तंग आकर गीता ने पुलिस से लेकर पीएमओ तक को चिट्ठी लिखी थी, मगर उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। हालांकि उसका कहना है कि पीएमओ में चिट्ठी पहुंचने के बाद कुछ सरकारी लोगों ने उससे सम्पर्क भी किया था। लेकिन पुलिस ने जांच आगे नहीं बढ़ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की चाहत में अंधे हो गए थे जेठ और ससुर

alwar triple murder case-accused geeta opens cause behind the brutal murder
डेमो इमेज
गीता ने बताया है ​कि उसके सास ससुर और जेठ-जेठानी तांत्रिक विद्याओं के प्रति इतने अंधे हो चुके थे कि उन्होनें उसका दो बार बेटी होने के शक में उसका गर्भपात तक करा डाला था। गीता का कहना है कि ऐसा नर्कभरा जीवन जीने से तंग आकर उसने ये कदम उठाया और अपने सास, ससुर और जेठ की नृशंस हत्या कर डाली।

गीता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने बेटी पैदा होने के बाद से ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था और एक बार तो उन्होनें दोनों को घर से बाहर भी निकाल दिया था। बाद में कोर्ट के आदेशों से उन दोनों को फिर से घर में दाखिल होने दिया गया।

उसने बताया कि बेटा पैदा कराने के लिए उसके ससुर और जेठ जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। ऐसे में वो कई बार जबरन उसके कमरे में घुस आते और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगते। गीता का कहना है कि एेसे में वह क्या करती?

पहले भी रची गई थी हत्या की साजिश

alwar triple murder case-accused geeta opens cause behind the brutal murder
डेमो इमेज
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ​इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी गीता का भाई समरदीप भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। पुलिस पूछताछ में समरदीप ने बताया कि करीब सात महीने पूर्व उसके जीजा ने अपने माता-पिता व भाई से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी और उसकी बहन के ससुराल वाले उसे अब और भी ज्यादा प्रताड़ित करने लगे थे।

समरदीप का कहना है कि उससे अपनी बहन की ये हालत देखी नहीं जा रही थी। ऐसे में उसने दो माह पूर्व बहन के सास, ससुर व जेठ की हत्या की योजना बनाई, लेकिन उस समय उसकी बहन गीता ने उसे हत्या करने से रोक दिया था। लेकिन इस बार तीनों की हत्या करने में कामयाब हो गया।

समरदीप गीता की ननद की भी हत्या कर देना चाहता था, मगर वो उसके जाल में फंस नहीं पाई और उसकी जान बच गई। समरदीप ने पुलिस से ये भी कहा है कि उसे इन तीनों हत्याओं को अंजाम देने का कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed