{"_id":"59d1e3f34f1c1bc0538b54cb","slug":"alwar-murder-case-one-more-person-was-there-in-the-hit-list-of-main-accused-geeta","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर के शव लेकर घूमने वाली बहू मौका मिलते ही करती एक और हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-ससुर के शव लेकर घूमने वाली बहू मौका मिलते ही करती एक और हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के लालच में अपने सास-ससूर और जेठ की नृशंस हत्या कर देने वाली बहू को लेकर आज एक और खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चंडीगढ़ अहीर में मिली दो अधजली लाश प्रकरण की मुख्य आरोपी बहू गीता को यदि मौका मिलता को वह अपनी ननद को भी जान से मार डालती। इस बहू ने सास-ससुर की हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े कर कार में डाल लिए थे और इन शवों को चंडीगढ़ अहीर में लाकर जला दिया था। वहीं उसने जेठ की भी हत्या की थी और उसके शव को एक दिन बाद नगीना (हरियाणा) में जलाया था। इस काण्ड में गीता का साथ उसके भाई व नौकर ने दिया था।
पुलिस के सामने गीता ने कबूला है कि यदि वह इन हत्याओं के मामले में पकड़ी नहीं जाती तो ननद को भी मौत के घाट उतार देती। पुलिस के हत्थे चढ़ने के कारण ननद की जान बच गई। फिलहाल आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।

यूं दिया गया था पूरी साजिश को अंजाम
डेमो इमेज
प्रारंभिक पूछताछ में बताया की वे चार कट्टे(बोरी) और बोरियों में लाश पटक कर बांधने के लिए चार ही रस्सी खरीदकर लाए थे। गीता ने अपने ससुर सत्यपाल की बेटी को भी कई बार फोन करके अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया,लेकिन वह आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई और उसकी जान बच गई।
गौरतलब है कि अलवर के रामगढ़ कस्बे में स्थित चंडीगढ़ अहीर में प्रॉपर्टी के लालच में एक कलयुगी बहू ने सास-ससुर के साथ जेठ की भी नृशंस हत्याएं की थीं। यहीं नहीं साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपी महिला ने शवों के कई टुकड़े किए और उन्हें हरियाणा से राजस्थान ले आई थी। अलवर पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी गीता और उसके नौकर विकास को गिरफ्तार कर लिया वहीं गीता का भाई समरपाल अब भी फरार है।