फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   allegations at Shah's son are baseless, says rajasthan BJP

राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे के जरिए भाजपा को बदनाम करने की साजिश - परनामी

Mon, 09 Oct 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 09 Oct 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
allegations at Shah's son are baseless, says rajasthan BJP
अशोक परनामी - फोटो : amar ujala
राजस्थान भाजपा ने कहा है कि कोई मुद्दा नहीं मिल पाने से बौखलाई कांग्रेस हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे के जरिए भाजपा को बदनाम करना  चाहती है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि सभी आरोप दुर्भावनापूर्ण, अपमाजनक, मानहानिकारक हैं, जिसे पार्टी सिरे से खारिज करती है। वेबसाइट पर दिखाए गए किसी भी तथ्य में रत्तीभर भी सत्यता नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल, आज राजस्थान के अलवर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। यहां के प्रताप आॅडिटोरियम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पत्रकारों को बताया कि अमित शाह के बेटे पर लगाए गए सभी आरोप अनर्गल हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल अमित शाह और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी तरह के आरोप आधारहीन हैं और जय शाह की कम्पनी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। एेसे आरोप से उनका कोई लेना देना नहीं है। विपक्षी दलों के पास भाजपा पर आरोप लगाने के लिए कुछ भी नहीं है। जिस प्रकार से भाजपा के पदाधिकारी पारदर्शिता से काम कर रहे हैं विपक्ष एक भी आरोप भ्रष्टाचार के उन पर नहीं लगा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया शाह की छवि धूमिल करने वाला

allegations at Shah's son are baseless, says rajasthan BJP
अशोक परनामी - फोटो : amar ujala
अशोक परनामी ने कहा कि एेसे बेबुनियाद आरोप लगाने वाली कांग्रेस पहले खुद अपने गिरेबां में झांके। उन्होंने इस मामले को झूठा और आधारहीन बताया। परनामी ने कहा कि झूठी रिपोर्ट के आधार पर अमित शाह और उनके परिवार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जय शाह द्वारा अब जल्द ही इन आरोपों को लेकर मानहानि का केस दायर किया जाएगा। शाह के बेटे की फर्म में जो भी हुआ है पारदर्शी तरीके से हुआ है। जो भी ट्रांजेक्शन हुआ है वह चेक से हुआ है। जहां भी ये लेन-देन दिखाना होता है उसे साफ तरीके से दिखाया गया है। कोई तथ्य नहीं छिपाया गया।

परनामी ने कहा कि कांग्रेस को यह पता है कि उसे जनता चुनने वाली नहीं है। ऐसे में कांग्रेस भ्रामक प्रचारों का सहारा ले रही है। देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। अब कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने शाह के बेटे पर लगे आरोपों पर कहा कि न्यायालय में जा रहे हैं जहां दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। किसी कंपनी का टर्नओवर बढ़ना कोई गुनाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed