{"_id":"59fd854e4f1c1bb6678b957a","slug":"allegation-at-rajasthan-police-by-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने लगाया पुलिस पर दबंगई का आरोप, ये है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने लगाया पुलिस पर दबंगई का आरोप, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल के पीठ पर चोट के निशान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने पुलिस पर बिना किसी वजह टॉर्चर कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में आज कांग्रेसियो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विरोध किया।
मामला राजस्थान के अलवर से जुड़ा है। यहां कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के रामगढ़ विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जुबेर खान की थाना पुलिस द्वारा पिटाई की गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय अलवर में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेसियों ने आज सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर घायल जुबेर खान के हाल जाने। पीड़ित जुबेर ने बताया कि वह किसी मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एमआईए थाना अधिकारी से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद थानाधिकारी ने अपने थाना स्टाफ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि जुबेर खान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद उनके कहने पर एमआईए थाने पहुंचा तो थानाधिकारी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में कांग्रेसियों ने थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग की है।