{"_id":"591ed42d4f1c1bd520f24d88","slug":"all-work-in-rto-now-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में सारे काम अब ऑनलाइन, जानिए कब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ में सारे काम अब ऑनलाइन, जानिए कब से
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
online
आरटीओ कार्यालय जयपुर में लाइसेंस सम्बन्धी सभी कार्य अब ऑनलाइन ही किए जाएंगे। पूरी कार्यप्रणाली को ऑनलाइन किए जाने की शुरुआत 22 मई से होगी ।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने बताया कि प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, झालाना एवं इसके अधीनस्थ आने वाले कार्यालय जगतपुरा एवं विद्याधर नगर में लाइसेंस सम्बन्धी समस्त प्रकार के कार्य ऑनलाइन होंगे। इनमें ऑफलाइन लर्निंग लाइसेंस से स्थायी लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट या अन्य प्रकार के संशोधन सम्बन्धी लाइसेंस से जुड़े कार्य ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। इसके लिए इन कार्यालयों में पदस्थापित जिला परिवहन अधिकारी, लाइसेंस को निर्देश जारी कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कह दिया गया है।