फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   All the villager were born on one January

सभी गांव वालों का बर्थडे 1 January को!

Tue, 09 May 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 09 May 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
All the villager were born on one January
आधार कार्ड में गफलत - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में एक गांव ऐसा है जहां के सभी निवासी एक ही तिथि पर पैदा हुए थे। सभी की जन्म तारीख एक ही है। ये हम नहीं कह रहे, ये तो गांववासियों के आधार कार्ड कह रहे हैं। अजीब सी लगने वाली ये बात जुड़ी है जैसलमेर के पोकरण इलाके से।
विज्ञापन


मामला पोकरण उपखण्ड क्षेत्र के पाबूपडिया गांव का है। पाबूपडिया गांव में आधार नामांकन के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते सभी लोगों का जन्म एक ही दिन अंकित हो गया है। लापरवाही व अनदेखी से ग्रामीणों की जन्म तिथि 1 जनवरी अंकित हुई है वहीं वर्ष सभी के अलग-अलग हैं। पाबूपडिया गांव में लगभग 250 से अधिक की आबादी है। जानकारी के अनुसार इस गांव में छोटे से बडे़ तथा महिलाओं और पुरूषों सभी के आधार कार्ड में जन्म तिथि 1 जनवरी ही दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आधार कार्ड में पूरे गांव की एक जनवरी जन्म तिथि होना चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन हकीकत यह है कि आधार नामांकन में प्रशसन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। ग्रामीणों के अनुसार आधार कार्ड बनाने के दौरान उनसे जन्म तिथि के बारे में जानकारी नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ वोटर आईडी कार्ड देखकर उसके आधार पर वर्ष जोड़ दिया तथा सभी में 1 जनवरी तारीख लगा दी। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक अधिकरियों के समक्ष गुहार के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।


केन्द्र व राज्य सरकार ने आधार कार्ड को सरकार के अहम दस्तावेजों में जोड़ दिया है लेकिन उसमें भी इतनी बड़ी गलती होने से आधार कार्ड की विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। भामाशाह योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड तथा भामाशह कार्ड बनाने के लिए निजी कम्पनी को ठेका दिया था तथा सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गई थी।

सुपरवाईजरों की लापरवाही के चलते कम्प्यूटर आपरेटरों ने अपनी सहूलियत से ग्रामीणों की जन्म तिथि 1 जनवरी अंकित कर आधार कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed