{"_id":"594bd8b24f1c1bd2278b4895","slug":"ajmer-will-now-get-after-herbal-garden-after-biodiversity-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्बल गार्डन के बाद अब अजमेर को मिलेगा Biodiversity park","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्बल गार्डन के बाद अब अजमेर को मिलेगा Biodiversity park
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते मंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के पुष्कर में बृहस्पतिवार को हर्बल गार्डन का लोकार्पण किया गया। अब जल्द ही यहां जैव विविधता पार्क की सौगात भी स्थानीय लोगों को मिलने वाली है। राज्य सरकार द्वारा शीघ्र अजमेर में पुष्कर डियर पार्क के पास बायो डायवर्सिटी पार्क का काम शुरू करवाया जाएगा। जयपुर, उदयपुर और जोधपुर की तर्ज पर यहां भी शेर—चीते और अन्य जंगली जानवरों को रखा जा सकेगा।
वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बृहस्पतिवार को शास्त्री नगर लोहागल रोड पर राज्य नगर वन उद्यान के शिलान्यास के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चाहती हैं कि शहरों के लोगों को उनके आसपास ही प्राकृतिक वातावरण तैयार करके दिया जाए। करीब 75 हैक्टेयर वन क्षेत्र में बनने वाला यह नगर वन उद्यान कई विशिष्टताएं लिए होगा। इसका कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करवा लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अजमेर के लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा बायो डायवर्सिटी पार्क की सौगात भी दी जा रही है। आगामी कुछ वर्षों में यह पार्क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। यहां शेर, चीता, भालू, लोमड़ी, भेड़िया, हिरण, जंगली बिल्ली, मगरमच्छ आदि जानवरों को उनके प्राकृतिक वातावरण के अनुसार रखा जाएगा। इसके बाद उन्होंने पुष्कर में हर्बल गार्डन के लोकार्पण अवसर पर भी ये बात दोहराई। यहां उन्होंने कहा कि पुष्कर में उदयपुर, जोधपुर एवं जयपुर के पश्चात चौथा जैव विविद्यता पार्क होगा। इस पर करीब 10 करोड़ का खर्चा आएगा। उन्होंने कहा कि वैटेनरी वार्ड पुष्कर के अलावा किशनगढ़, नसीराबाद एवं ब्यावर में भी बनेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर को नगर वन उद्यान सहित कई सौगातें देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शास्त्री नगर में बनने वाले नगर वन उद्यान में वाॅक टेल, वाॅटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, रेन शेल्टर, बच्चों के झूले, नवग्रह वाटिका, योग वाटिका सहित अन्य निर्माण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।