{"_id":"58d20e904f1c1bb6681a4535","slug":"ajmer-police-arrested-an-mba-holder-who-steals-bike-for-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल का बेटा एमबीए होल्डर इस कारण बना चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल का बेटा एमबीए होल्डर इस कारण बना चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में एमबीए होल्डर बाइक चोर हर्ष व उसका साथी सलमान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे का आदी व्यक्ति नशा पाने के लिए किस हद तक जा सकता है, इससे जुड़ा मामला अजमेर में क्लाॅक टावर थाना पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है। एक पूर्व प्रिंसिपल का एमबीए डिग्रिधारी बेटा अपनी नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए वाहन चुराता था। अब वो सलाखों के पीछे है।
केसरगंज थाना प्रभारी राजाराम यादव ने बताया कि आर्य नगर में रहने वाले हर्ष सूद ने एमबीए की डिग्री हासिल की है। उसके पिता विनोद कुमार सूद काॅलेज प्राचार्य के पद से सेवानिवृत हैं। हर्ष को कुछ समय पहले स्मैक पीने की आदत लग गई। इस लत के कारण वह जेबतराशी और वाहन चोरी करने लगा और कभी पुलिस की पकड़ में भी नहीं आया।
गत 19 मार्च को बाबू मोहल्ला निवासी प्रवीण खंडेलवाल की बाइक चोरी के मामले में तफ्तीश के दौरान हर्ष का नाम सामने भी आया लेकिन एकबारगी तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया लेकिन जब उसका साथी दरगाह बाजार निवासी सलमान पकड़ा गया तो उसने सारी दास्तां बयां की। इसके बाद हर्ष को गिरफ्तार किया गया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद चोरी की गई बाइकें बरामद की गई। हर्ष ने अन्य थाना क्षेत्रों में भी वारदात करना कबूला है।
विज्ञापन
पार्टस बेचकर करते नशा
हर्ष ने अमर उजाला को बताया कि वह बाइक चुराकर किसी सुनसान जगह ले जाते यहां से पार्टस निकाल कर मिस्त्रियों को बेच देते थे। इससे मिलने वाली राशि से नशे की लत को पूरा करते थे। अब पुलिस गिरफ्त में आने के बाद हर्ष खुद को कोस रहा है।