फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ajmer mp sanwarl lal jat died today in delhi aiims

जाट के निधन पर राजस्थान में राजकीय शोक, अंतिम संस्कार कल

Wed, 09 Aug 2017 12:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
ajmer mp sanwarl lal jat died today in delhi aiims
वसुंधरा राजे

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अजमेर सांसद सांवरलाल जाट के निधन पर राजस्थान सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है। एक दिन के शोक के दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। जाट का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में होगा।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा बुलाई गई केबिनेट बैठक में दो मिनट का मौन रखकर सांवरलाल जाट को श्रद्धांजलि दी गई और इसी मौके पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके बाद राज्यकीय शोक की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट ने आज सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। मूलत: अजमेर के गोपालपुरा के रहने वाले जाट की पार्थिव देह को लेने के लिए राजस्थान सरकार ने केबिनेट मंत्री अजय सिंह किलक को दिल्ली भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जयपुर फिर पैतृक गांव, दोनों जगह होंगे अंतिम दर्शन

ajmer mp sanwarl lal jat died today in delhi aiims
सांवरलाल जाट - फोटो : अमर उजाला
 जानकारी के अनुसार सांवरलाल जाट की पार्थिव देह को पहले जयपुर लाया जाएगा। यहां उनकी देह को भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिलहाल उनकी देह को दर्शन के लिए दिल्ली स्थित उनके बंगले पर ले गए हैं। यहां से कुछ देर बाद जाट की देह को जयपुर लाने की तैयारी की जाएगी।

इसके बाद उनकी देह को अजमेर स्थित उनके पैतृक गांव गोपालपुरा ले जाया जाएगा। यहां अंतिम दर्शनों के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सांवरलाल जाट के अंतिम संस्कार में पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट के अतिरिक्त कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्मलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed