Rajasthan: अजय माकन और केसी वेणुगोपाल कल आएंगे जयपुर, मंत्री-विधायकों के साथ करेंगे बैठक
माकन और वेणुगोपाल के दौरे से चर्चा तेज हो गई है कि राजस्थान से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव एआईसीसी भेजा जाएगा। वहीं दोनों राजनीतिक नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन और महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को जयपुर दौरे पर रहेंगे। जयपुर में कल कांग्रेस की अहम बैठक प्रस्तावित है। दोनों नेता कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों, विधायकों, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार सुबह 11 बजे बैठक होगी। बैठक के दौरान प्रदेश के कई अहम मसलों पर विचार-विमर्श होगा। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि दोनों राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। एक ओर चर्चा यह भी है कि राजस्थान से एक बार फिर पार्टी की ओर से राहुल गांधी की ताजपोशी का प्रस्ताव एआईसीसी को भेजा जाएगा।
वहीं राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट का मनमुटाव फिर से खुलकर सामने आने लगा है। कुछ दिनों पहले ही गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कुछ नेता मान सम्मान के नाम पर कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं। सचिन पायलट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने जालौर में दलित छात्र की मौत पर कहा कि गहलोत सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। माना जा रहा कि पार्टी के नेताओं के बीच खींचतान और आगमी चुनाव की रणनीति पर भी माकन और वेणुगोपाल बातचीत करेंगे।