{"_id":"5922ad044f1c1b2d2c536113","slug":"ajay-devgan-arrives-at-the-dargah-of-khwaja","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के लिए दुआ मांगने ख्वाजा की चौखट पर पहुंचे अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के लिए दुआ मांगने ख्वाजा की चौखट पर पहुंचे अजय
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
ख्वाजा की दरगाह पर अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर फिल्म स्टार्स का आना कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर अपनी फिल्मों की सफलता के लिए ख्वाजा की दरगाह पर स्टार्स आते हैं। इस बार ख्वाजा की चौखट पर एक स्टार पहुंचा, लेकिन फिल्म के लिए नहीं बल्की अपने पिता की सलामती की मन्नत के लिए।
सोमवार को अजय देवगन ख्वाजा की चौखट चूमी। अभिनेता अजय देवगन सुबह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। अजय इस बार ख्वाजा की दरगाह पर अपने पिता वीरू देवगन की सेहत की दुआ मांगी है। वीरू देवगन की तबीयत इन दिनों नासाज बताई जा रही है।
दरगाह के निजाम गेट से जियारत करने पहुंचे अजय देवगन की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक उमड़ पड़े। ऐसे में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। यहां धक्का—मुक्की के चलते एक बार अजय देवगन का पांव फिसल गया, गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। अजय देवगन जियारत के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए।