फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   air service from kota is kick off today

राजस्थान के एजुकेशन हब के लिए यहां से भरें 2500 रुपए में उड़ान

Fri, 18 Aug 2017 11:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
air service from kota is kick off  today
ट्रायल फ्लाइट पहुंची कोटा

कम किराए में हवा में उड़ने का सपना अब आईटी एजुकेशन हब बन चुके कोटा के लोगों के लिए सच हो गयाां है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से कोटा राजस्थान की राजधानी जयपुर से हवाई मार्ग के माध्यम से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोपहर करीब एक बजे सांसद ओम बिरला के साथ इस हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगी। हालांकि फिलहाल एक नौ सीटर चार्टर प्लेन इस सेवा में उपलब्ध होगा। सुप्रीम एयरलाईन की इस सेवा का किराया 2499 रुपए तय किया गया है। जानकारी के अनुसार जयपुर-कोटा के बीच इस सेवा के लिए लोगों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन


लम्बे समय से कोटा के लोगों की हवाई सेवा शुरू करने की मांग थी। यहां के सांसद ओम बिलड़ा सहित विधायकों ने भी उचित मंच पर ये बात उठाई भी थी।

अन्य शहरों लिए भी प्रारंभ होगी सेवा

air service from kota is kick off  today
वसुंधरा राजे

आने वाले दिनों के लिए इस सेवा के बुकिंग कराने के लिए लोग बड़ी संख्या में जानकारी जुटा रहें है। वहीं सांसद ओम बिरला के अनुसार अगले माह से अन्य शहरों के लिए भी कोटा से हवाई सेवा उपलब्ध होगी।

जानकारी के अनुसार कोटा-इंदौर के बीच एक एयरलाईन सेवा जल्द प्रारंभ करेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को इस हवाई सेवा के आधिकारिक शुभारंभ से पूर्व ट्रायल फ्लाइट जयपुर से कोटा पहुंची। जिसमें चार यात्री आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed