{"_id":"598729324f1c1bad3c8b4965","slug":"air-india-s-delhi-jodhpur-jaipur-flight-threatened-he-had-planted-a-bomb-in-the-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। वैसे पड़ताल में यह बात झूठ निकली और अफवाह फैलाने की कुछ और ही कहानी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से जोधपुर होकर जयपुर आ रही फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना जोधपुर में बीएसएफ अधिकारी आशीष कुमार को मिली।
उन्होंने तत्काल एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद इस फ्लाइट को जोधपुर में खाली करा लिया गया और गहन जांच की गई। डॉग स्कवायड की मदद से फ्लाइट की तलाशी ली गई, लेकिन फ्लाइट में कोई भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली।
बम की सूचना देने वाले के बारे में छानबीन की गई तो वह सीआईएसएफ का सेवानिवृत्त जवान निकला। उसका नाम भानू गोदारा बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है कि गोदारा का सामान इस फ्लाइट में छूट गया था। फिलहाल फ्लाइट जोधपुर में है और वहां यात्री जयपुर के लिए रवानगी का इंतजार कर रहे है। अफवाह के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।