फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi targets central government and RSS

Rajasthan: 'एक दिन आएगा जब पीएम आवास में घुस जाएंगे लोग', जयपुर में बरसे ओवैसी, डोभाल पर भी साधा निशाना

Mon, 01 Aug 2022 11:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 01 Aug 2022 11:16 AM IST
सार

जयपुर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से लेकर अग्निवीर योजना तक का लोग विरोध कर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब पीएम आवास में घुस कर लोग पूछेंगे कि नौकरी क्यों नहीं दी।

विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi targets central government and RSS
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर में जमकर केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब श्रीलंका की तरह यहां भी हालात बन जाए। जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस जाए। यहां तक की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी एआईएमआईएम प्रमुख के निशाने पर रहे।

विज्ञापन


जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म के फाइनल सेशन में असदुद्दीन ओवैसी ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत की श्रीलंका से तुलना की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की स्थिति खराब इसलिए हुई क्योंकि वहां की सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे का समाधान नहीं किया। अब भारत में भी लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। किसान आंदोलन से लेकर अग्निवीर योजना तक का लोग विरोध कर रहे हैं। देखना एक दिन जैसे श्रीलंका में लोग राष्ट्रपति भवन में घुसकर बैठे थे, वैसे ही यहां प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएंगे। लोग कहेंगे कि हमको नौकरी नहीं दी। मैं नहीं चाहता हूं की ऐसा हो, नहीं तो कल मुझपर यूएपीए लग जाएगा।

विज्ञापन


डोभाल बताएं कौन फैला रहा कट्टरता
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अजीत डोभाल को बताना चाहिए कि देश में धार्मिक कट्टरता कौन फैला रहा है। एनएसए सभी को बताए कि कट्टरता फैलाने वाले 'कुछ तत्व' कौन हैं। वे बातें क्यों बना रहे हैं। बता दें कि अजित डोभाल ने विभिन्न धर्मों के नेताओं से धर्म और विचारधारा के नाम पर दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रही कट्टरपंथी ताकतों का मुकाबला करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस को लेकर कही दी ये बात
आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा था कि ओवैसी अभी पूरी तक भारतीय नहीं बन पाए हैं। इंद्रेश कुमार के बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो एक जमाने में खुद समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले में आरोपी था, उससे सर्टिफिकेट लेने की मुझे आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कौन सी प्रार्थना बोली जाती है। संघ की शाखाओं में शपथ संविधान पर ली जाती है या किसी और पर यह भी जनता के सामने रखना चाहिए। 


उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड पर ओवैसी ने कहा कि हमने घटना की निंदा की है। हमारा मानना है कि जब कन्हैयालाल ने पुलिस को शिकायत दी थी, तब कार्रवाई करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed