{"_id":"5901d67d4f1c1b9928c0ebb0","slug":"aicc-national-secretary-ashok-gehlot-visited-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक गहलोत बोले, गुजरात में मोदी लहर नहीं, ध्रुवीकरण की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक गहलोत बोले, गुजरात में मोदी लहर नहीं, ध्रुवीकरण की लहर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Apr 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर अशोक गहलोत का स्वागत करने के लिए जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गुजरात प्रभारी बनने के बाद जयपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुजरात में मोदी लहर से ज्यादा ध्रुवीकरण की लहर है, जिसका जवाब देने के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
गुजरात से जयपुर आए गहलोत का यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में उन्हें माला पहनाने की होड़ सी मच गई। इसी दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि चुनाव चाहे कहीं का भी हो, किसी को ओवरकॉन्फिडेंट नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी की ओर से गुजरात चुनाव के मद्देनजर प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस बेहतर करेगी।
पूर्व सीएम ने कहा है कि गुजरात चुनाव के साथ उनका फोकस राजस्थान पर भी रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में प्रस्तावित गुजरात चुनावों को लेकर तैयारी प्रारंभ करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एआईसीसी का महासचिव बनाते हुए गुजरात प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले गहलोत पंजाब चुनाव में भी पार्टी प्रभारी थे। जहां कांग्रेस ने दस साल बाद सत्ता में वापसी की है। राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को गांधी परिवार का काफी नजदीकी माना जाता है। राजस्थान में गहलोत को ही कांग्रेस का फेस माना जाता है।