{"_id":"5949ed4f4f1c1b98528b47c1","slug":"again-firing-in-jodhpur-police-clueless","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुरः 24 घंटे में दूसरी बार सरेआम फायरिंग, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुरः 24 घंटे में दूसरी बार सरेआम फायरिंग, दहशत में लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर में इन दिनों बदमाश खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं। मंगलवार देर रात शहर के पॉश इलाके में एक व्यापारी के घर के बाहर बदमाशों ने पांच गोलियां चलाई और भाग गए। बदमाश ने दो गोलियां सीधे गेट पर और तीन हवाई फायर किए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। शहर में चौबीस घंटे में खुलेआम फायरिंग की दूसरी घटना है। इसके पहले सोमवार रात इलेक्ट्रॉनिक के एक शोरूम में घुसे बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर फायरिंग की थी। इस बदमाश ने 7 गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
व्यापारी की बेटी की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। लेकिन जोधपुर में खुलेआम हो रही फायरिंग की घटनाओं से शहरवासी डरे हुए। पुलिस का कहना है कि इन फायरिंग की घटनाओं के पीछे किसी एक ही गैंग का हाथ हो सकता है। जिसका मुख्य उददेश्य वसूली के लिए दहश्त का माहौल बनाना है। पुलिस का कहना है कि सोमवार देर रात्रि को इलेक्ट्रॉनिक के शोरुम में फायरिंग व बीती रात व्यापारी के घर के बाहर एक ही शख्स ने फायरिंग की है। पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाले शख्य का नाम हरेन्द्र जाट है, जो शेरगढ़ का रहने वाला है। इससे पूर्व मार्च में जोधपुर शहर में बदमाशों ने एक ट्रेवल व्यवसायी व एक डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
बेटी ने दिखाई हिम्मत
घटना के तहत मंगलवार शाम शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में रहने वाले हैण्डीक्राफ्ट के एक्सपोर्टर ऋतेश लोहिया के घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की। दरअसल रात्रि करीब आठ बजे लोहिया के घर की डोर बैल बजी, तो उनकी छोटी बेटी रुचिका ने थोड़ा सा गेट खोला। बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा कि अपने पापा को बुलाओ, लेकिन रुचिका ने उसके हाथ में पिस्टल देख ली। इसके बाद वह गेट बंदकर अंदर गई और ऋतेश लोहिया को बताया। फिर उन्होंने घर के सारे गेट बंद कर दिए और प्रथम मंजिल पर जाकर कांच से बाहर देखा।
विज्ञापन
लोहिया ने बताया कि गेट के बाहर खड़ा व्यक्ति बार-बार डोरबैल बजा रहा था और मुख्य गेट के बाहर मोटरसाइकिल पर एक अन्य व्यक्ति खड़ा था। फिर उन्होंने गेट पर दो फायर किए और तीन फायर हवा में किए। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद शहर में नाकेबंदी कराई लेकिन देर रात्रि तक बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका।