फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   after the order of high court problem for more than 900 factories

तो बंद हो जाएंगी 900 फैक्ट्रीयां और बेरोजगार हो जाएंगे तीन लाख लोग!

Sat, 05 Aug 2017 10:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
after the order of high court problem for more than 900 factories
फाइल फोटो।
विभागों की अनदेखी और उनके मनमानी रवैये का परिणाम गरीब इंसान को भुगताना पड़ता है। ऐसा ही कुछ जयपुर में होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



जब इंडस्ट्रीयल डिपार्टमेंट ओर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की लापरवाही के कारण तीन लाख से अधिक लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। दरअसल मामला जयपुर के सांगानेरी प्रिंट से जुड़ी फैक्ट्रियां का है।


हाईकोर्ट ने हाल ही में  बिना पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की एनओसी के चल रही फैक्ट्रीयों को बंद करने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ऐसी फैक्ट्रीयों का बिजली कनेक्शन काटने व उन्हें सील करने के लिए कहा है।
विज्ञापन



इस निर्णय से सबसे अधिक वे उद्योग प्रभावित होंगे जो सांगानेरी प्रिंट से जुड़े है। ऐसे उद्योगों की संख्या 900 से अधिक है।

किसी को कुछ नहीं सूझ रहा

after the order of high court problem for more than 900 factories
फाइल फोटो।
 यदि ये उद्योग बंद हुए तो तीन लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो जाएंगें। यहीं नहीं जानकारों के अनुसार सांगानरी प्रिंट का कारोबार सालाना 1000 करोड़ से अधिक का है।


हाईकोर्ट के इस निर्णय से इस उद्योग से जुड़े लोगों के होश फाख्ता हो गए है। वहीं जिन विभागों को यह निर्देश दिए गए है वे भी समझ नहीं पा रहें है कि वे इस निर्णय पर क्या कहें।


क्योंकि इससे पूर्व हाईकोर्ट ने सबंधित विभागों को कहा था कि सांगानेरी प्रिंट से जुड़े उद्योगों के लिए अलग से औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाए। लेकिन तब विभागों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed